खूंटी: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने जिले के पांच प्रशिक्षित पारा वेट सह पशुधन मित्रों को प्रमाण-पत्र, बैग और फर्स्ट एड किट प्रदान किया. प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वालों में अड़की के संतोष महतो, दीनानाथ पुराण, महेंद्र चिक बड़ाइक, जगन्नाथ दास और दोमनिक कंडीर शामिल हैं.
उपायुक्त ने सभी से निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन किसानों की आजीविका का प्रमुख आधार है. पंचायत स्तर पर पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं, पशुओं का प्राथमिक उपचार और समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान जिला पशुपालन-सह-गव्य विकास पदाधिकारी अभिमन्यु प्रसाद भी उपस्थित रहें.
