वज्रपात की चपेट में आने से बाप-बेटी घायल

बनई मुंडा टोली गांव में रविवार को सुबह वज्रपात की चपेट में आने से घर के अंदर बैठे बाप-बेटी घायल हो गये.

रनिया. बनई मुंडा टोली गांव में रविवार को सुबह वज्रपात की चपेट में आने से घर के अंदर बैठे बाप-बेटी घायल हो गये. घायलों का पहचान समीम कंडुलना और उसकी लगभग चार वर्षीय की बेटी के रूप में की गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को सुबह तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ. जिसमें समीम के घर के अंदर लगा विद्युत का बोर्ड भी जल गया. वहीं बोर्ड के नजदीक बैठे बाप-बेटी घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >