वैज्ञानिक पद्धति से कृषि कार्य करें किसान : विधायक

खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया.

खूंटी.

खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया. उन्होंने खेतों में काम कर रहे किसानों से मुलाकात की. उनसे बातचीत कर खेतीबारी की स्थिति की जानकारी ली. किसानों ने कहा कि जिले में इस वर्ष बहुत अच्छी बारिश हुई है. जिससे जिले के किसान काफी उत्साहित हैं. उन्हें अच्छी उपज होने की उम्मीद भी है. धान रोपनी शुरू हो गयी है. इस क्रम में विधायक राम सूर्या मुंडा भी किसानों के साथ खेत में उतर गये. उन्होंने बीड़ा उखाड़ा और किसानों का सहयोग किया. विधायक ने कहा कि वे भी किसान हैं. किसानों को हरसंभव सहायता करने के लिए वे तत्पर हैं. उन्होंने किसानों से कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. वहीं कहा कि किसान आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति से कृषि कार्य करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >