केवीके में किसानों ने पीएम का लाइव भाषण सुना

कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गयी.

तोरपा. कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गयी. केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों से खरीफ मौसम में चल रही खेती से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली एवं समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव दिया. जिले से आए किसानों ने केंद्र में लगी फसलों को देखा एवं जानकारी प्राप्त की. इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी में हुए कार्यक्रम को लाइव देखा. प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में 20500 करोड़ रुपए देश के किसानों के खाते में सीधे भेजे गये. केवीके के अध्यक्ष डॉ दीपक राय ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि जब काशी से धन जाता है, तो वह प्रसाद बन जाता है.पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में अब तक पौने चार लाख करोड रुपए किसानों के खाते में भेजे जा चुके हैं. केवीके में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दियांकेल पंचायत की मुखिया शिशिर तोपनो ने इस कार्यक्रम की सराहना की एवं किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़ कर लाभ लेने के लिए जोर दिया. केंद्र के अध्यक्ष डॉ दीपक राय ने किसानों को मिल रही सहायता राशि का उपयोग खेती कार्य में करने का अनुरोध किया. आत्मा के परियोजना निदेशक डॉ अनुरंजन ने विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया. कार्यक्रम का संचालन डॉ बृजराज शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ ओम प्रकाश कांटवा ने किया.इस कार्यक्रम में 200 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया. मौके पर केंद्र के डॉ निखिल राज एम, डॉ मीर मुनीब रफीक, डॉ राजन चौधरी, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ गव्हाने किशोर, आशुतोष प्रभात आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >