किसानों को मिली जैविक खेती की जानकारी

कच्चाबारी पंचायत में जैविक खेती अभियान के तहत बुधवार को किसानों को जैविक खेती करने को लेकर जागरूक किया गया

कर्रा.

कर्रा प्रखंड के कच्चाबारी पंचायत में जैविक खेती अभियान के तहत बुधवार को किसानों को जैविक खेती करने को लेकर जागरूक किया गया. किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया. बैठक में मुख्य रूप से आत्मा परियोजना उप निदेशक अमरेश कुमार ने किसानों को जैविक खेती कृषि के बारे में विस्तृत जानकारी दिया. उन्होंने कहा कि जैविक खेती को लाभदायक बनाने के लिए हम सभी को बढ़-चढ़कर आगे आना होगा. जैविक खेती ही भूमि और मनुष्य का संरक्षक है. उन्होंने जैविक खेती करने की तरीका और फायदे के बारे में बताया. मौके पर अमिता, सफिरा कुजूर, किरण धान, अनुपम मिंज सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >