जेएलकेएम महिला मोर्चा और प्रखंड मोर्चा का विस्तार

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा खूंटी जिला और प्रखंड महिला मोर्चा का विस्तार किया गया.

खूंटी. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा खूंटी जिला और प्रखंड महिला मोर्चा का विस्तार किया गया. महिला मोर्चा में पम्मी देवी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं एसटी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना लकड़ा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुदामनी देवी, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मुनकी देवी तथा कार्यसमिति सदस्य के रूप में नीलम झा, गुंजन कुमारी, गोमा कुमारी, गीता देवी का मनोनयन किया गया. खूंटी प्रखंड के कुंदी गांव में एसटी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में गुरुवार को सदस्यता अभियान चलाया गया. जिसमें ग्रामीणों ने बिजली ट्रांसफॉर्मर, सड़क सहित अन्य समस्याओं को रखा. सदस्यता अभियान के दौरान ग्राम अध्यक्ष बालगोविंद लोहरा, उपाध्यक्ष मथुरा दास, सचिव रमेश महली, कोषाध्यक्ष बंदी दास, सह सचिव दंडसर लोहारा को मनोनीत किया गया. अभियान में जिला अध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर, जिला महासचिव विक्रम महतो, उपाध्यक्ष बजरंग साहू, जिला मीडिया प्रभारी मुन्ना कुमार, जिला संगठन महामंत्री विश्वकर्मा उरांव, बिरेंद्र लुगुन, हर्षित पांडेय, राहुल कुमार, सोहराय पहान, संतोष राम, सोमा प्रधान, शंकर दास सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >