पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेवारीः अर्जुन

डुमरगड़ी लतरातू डैम परिसर में किया गया पौधरोपण

कर्रा.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कर्रा प्रखंड के डुमरगड़ी स्थित लतरातू डैम परिसर में पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने डैम परिसर में फलदार पौधे लगाये और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. पेड़-पौधे न केवल प्रकृति का संतुलन बनाये रखते हैं, बल्कि आनेवाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं. उन्होंने लोगों से अधिक-से-अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा पौधरोपण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गयी. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, विनोद प्रसाद सोनी, अरुण चंद्र गुप्ता, निखिल कंडुलना, विष्णु प्रसाद सोनी, घूरन महतो, ज्ञान रंजन, सुधीर सिंह, नीलांबर सिंह, रमन कुमार, रामप्रताप देव, रंजीत मुंडा, कृष्णा मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

डुमरगड़ी लतरातू डैम परिसर में किया गया पौधरोपणB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >