हाथी ने घरों को पहुंचाया नुकसान

प्रखंड क्षेत्र के लोवा गांव में गुरुवार की मध्य रात्रि एक हाथी ने लीलावती देवी और बिरसी देवी के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया

रनिया.

प्रखंड क्षेत्र के लोवा गांव में गुरुवार की मध्य रात्रि एक हाथी ने लीलावती देवी और बिरसी देवी के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी ने 40 मिनट तक गांव में जमकर उत्पात मचाया. किसान के मकान को तोड़कर अंदर रखे चावल, धान, मडुवा और गेहूं को खा गये. इसके बाद हाथी गांव के ही अर्जुन साहू के घर के सामने खड़े सवारी ऑटो को भी नुकसान पहुंचाया. पीड़ित परिवार ने वन विभाग के कर्मियों को मामले की जानकारी दी है और आर्थिक मदद की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >