तोरपा. पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को तोरपा में ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस हर्षोल्लास और अकीदत के साथ निकाला गया. जुलूस मस्जिद-ए-अक्सा से शुरू होकर मेन रोड होते हुए कुलड़ा बस्ती तक पहुंचा. इसके बाद वापस लौटकर मस्जिद-ए-अक्सा के समीप जुलूस का समापन हुआ.
बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी, बच्चे और बच्चियां शामिल हुए. लोगों ने हाथों में इस्लामी झंडे लेकर पैगंबर मोहम्मद साहब के संदेशों का पाठ करते हुए नारे लगाये.
मक्का-मदीना की झांकी रही आकर्षण
जुलूस में इस्लामी प्रतीकों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गयीं. मक्का शरीफ और मदीना शरीफ की झांकी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही.
जुलूस में शामिल लोगों के लिए लगाया शिविर
मेन रोड स्थित खान मंजिल के समीप अंजुमन इस्लामिया तोरपा के सदर अख्तर खान की ओर से शिविर लगाया गया. यहां जुलूस में शामिल लोगों के लिए पानी और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की गयी.
ये रहे मौजूद
मौके पर इमाम शेर मोहम्मद, हाफिज एजाज अहमद, कलीम खान, कैसर खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
