जिला यूथ कांग्रेस का किया गया विस्तार

यूथ कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन की अध्यक्षता में की गयी.

खूंटी. इंडियन यूथ कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में मुख्य रूप से खूंटी प्रभारी हिमांशु कुजूर और सह प्रभारी जय बारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर किसान विरोधी व्यापार समझौतों के खिलाफ आवाज बुलंद करने और रद्द करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. इसे लेकर जन आंदोलन की रणनीति तैयार किया गया. बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रम तथा दिल्ली कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में खूंटी जिले में यूथ कांग्रेस का विस्तार किया गया. जिसमें जिला उपाध्यक्ष मो उस्मान खान, जिला प्रवक्ता अनमोल धन, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीत नायक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो नवाज अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष आतिफ खान और साजिद आलम, खूंटी प्रखंड उपाध्यक्ष समीर अंसारी, कर्रा प्रखंड उपाध्यक्ष अजय महतो, खूंटी विधानसभा उपाध्यक्ष आयुष साहू, महासचिव कृष साहू, सचिव सोनू साहू, कोषाध्यक्ष सुभाष होरो, तोरपा विधानसभा उपाध्यक्ष सुमन जायसवाल, जैकी अहमद, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष सत्यवान कंसारी, उपाध्यक्ष डिंपल कुमारी को बनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >