डीडीसी ने की जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा

उप विकास आयुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक की गयी.

खूंटी. समाहरणालय सभागार में सोमवार को उप विकास आयुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक की गयी. बैठक में स्वच्छ भारत मिशन तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की उप विकास आयुक्त ने एक-एक कर समीक्षा की. उन्होंने हर घर जल, झार जल पंचायत, ग्रे वॉटर मैनेजमेंट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, जल जीवन मिशन के तहत हो रहे जलापूर्ति की जानकारी लिया. योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. खराब चापाकल की नियमित रूप से मरम्मत करने के लिए कहा. उप विकास आयुक्त ने पंचायतों में प्लास्टिक कचरा संग्रहण के लिए उपलब्ध करायी गयी ट्राई साइकिल की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरा संग्रहण के लिए ट्राई साइकिल का संचालन पंचायती राज विभाग की सहायता से प्रारंभ किया जाए. दैनिक रूप से कचरा उठाव करें. उन्होंने इसे लेकर ठोस कार्यप्रणाली बनाने और संचालन तथा रखरखाव करने का निर्देश दिया. बैठक में पंचायत स्तर पर संचालित प्लास्टिक पृथक्करण केंद्रों को पूरी तरह क्रियाशील बनाने पर जोर दिया. उप विकास आयुक्त ने कहा कि पंचायतों और ग्रामों को प्लास्टिक मुक्त घोषित करने की दिशा में ठोस पहल करें. उन्होेंने ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को विद्यालयों और आंगनबाड़ियों में स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए प्रयास करने का निर्देश दिया. वहीं बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा विद्यालय परिसर की स्वच्छता पर बल देने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के स्वच्छता का आकलन किया जाए और उन्हें स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित करें. बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला समन्वयक, एई, जेई, जल सहिया सहित अन्य उपस्थित थे.

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठकB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >