204 विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य किट और पोषण सामग्री का वितरण

204 विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य किट और पोषण सामग्री का वितरण किया गया.

खूंटी. ओएनजीसी बोकारो के सहयोग से किसान विकास मंच के द्वारा शनिवार को चिकोर के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के 204 विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य किट और पोषण सामग्री का वितरण किया गया. इस अवसर पर 62 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता हेतु 12 सेनेटरी पैड सहित अन्य पोषक तत्व प्रदान किया गया. वहीं 148 विद्यार्थियों को शैक्षणिक किट दी गयी. छात्राओं को माहवारी स्वच्छता और प्रबंधन पर जागरूक किया गया. मौके पर ओएनजीसी के मानव संसाधन प्रमुख दयानंद कालुंडिया, संजय गोप, नरेष ठाकुर, उमा कुमारी, मंजू देवी, शेषावती लकड़ा, डॉली कुमारी, शषि कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >