कर्रा की 29 छात्राओं को मिली साइकिल

आठवीं में अध्ययनरत सामान्य जाति की कुल 29 छात्राओं के बीच मंगलवार को साइकिल वितरित की गयी.

कर्रा. कर्रा प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के कक्षा आठवीं में अध्ययनरत सामान्य जाति की कुल 29 छात्राओं के बीच मंगलवार को साइकिल वितरित की गयी. बीडीओ स्मिता नगेशिया ने लाभुक छात्राओं को साइकिल प्रदान किया. बीडीओ स्मिता नगेशिया ने कहा कि साइकिल का उपयोग सिर्फ विद्यालय जाने के लिए करना है. सरकार के द्वारा यह साइकिल इसलिए दी जाती है कि मध्य विद्यालय से उच्च विद्यालय की दूरी अधिक हो जाती है. ऐसी स्थिति में दूरी की वजह से विद्यालय छूटे नहीं और छात्राएं अगली कक्षा में नामांकन ले सकें. उन्होंने छात्राओं को मेहनत कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि आज जितनी मेहनत करेंगे, कल उतनी ही सुख से रहेंगे. इस अवसर पर बीपीओ मनमोहन साहू, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >