दिव्यांग छात्रा को मिली ट्राइसाइकिल

आईसीडीएस कार्यालय कर्रा से ट्राई साइकिल दिलायी गयी.

कर्रा. कर्रा प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल की 10वीं की छात्रा सुनीता कुमारी को झामुमो अल्पसंख्यक जिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शेख़ फिरोज और जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी के सहयोग से आईसीडीएस कार्यालय कर्रा से ट्राई साइकिल दिलायी गयी. झामुमो अल्पसंख्यक जिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शेख़ फिरोज ने बताया कि सुनीता कुमारी पैर से दिव्यांग है. उसे स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी. जिसे देख कर झामुमो के पदाधिकारियों ने बीडीओ सह सीडीपीओ स्मिता नगेशिया से बच्ची की समस्या से अवगत कराया. जिसके बाद उसे ट्राई साइकिल प्रदान की गयी. टाई साइकिल मिलने से सुनीता कुमारी ने हर्ष व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >