भगतियों ने धुवांसी अनुष्ठान कर दिखायी अपनी भक्ति

खूंटी की ऐतिहासिक मंडा पूजा में कुल 114 भगतिया पूरे भक्ति भावना के साथ भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं.

खूंटी. खूंटी की ऐतिहासिक मंडा पूजा में कुल 114 भगतिया पूरे भक्ति भावना के साथ भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं. अपने भक्ति की परीक्षा देकर सभी भगतिया भगवान को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं. सभी पूजा अनुष्ठान पुरोहित सूरज पांडेय संपन्न करा रहे हैं. वहीं शिवपट्ट की सुरक्षा पट्टभक्ता बबलू सिंह कर रहे हैं. मंडा पूजा के तहत शनिवार की रात को महादेव मंडा परिसर में धुंवासी अनुष्ठान किया. जिसमें भगतियों ने अपने कठोर तप किया. इस अनुष्ठान में भगतिया आग के ऊपर उल्टा लटक कर झूलते हुये भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा को प्रदर्शित किया. अनुष्ठान को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. पूजा के तहत रविवार को जागरण किया जायेगा. जिसमें फुलखुंदी अनुष्ठान संपन्न होगा. इस अनुष्ठान में भगतिया नंगे पांच अंगारों पर चल कर अपनी भक्ति का प्रदर्शन करेंगे. वहीं जागरण में छउ नृत्य भी प्रस्तुत किया जायेगा. मंडा महोत्सव के तहत सोमवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर 30 फीट ऊंचे चरक स्तंभ पर भगतिया झूलने करेंगे. वहीं इस दौरान मेला भी लगाया जायेगा. अगले दिन मंगलवार को मंडा छठी कर मंडा पूजा का समापन होगा.

114 भगतिया भगवान शिव की आराधना कर रहे हैंB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >