उपायुक्त ने आइटीडीए व कल्याण विभाग के योजनाओं की समीक्षा की

उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में छात्रों को किये गये प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान की जानकारी ली.

खूंटी. समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आइटीडीए और जिला कल्याण कार्यालय की योजनाओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में छात्रों को किये गये प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान तथा साइकिल वितरण की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने योग्य छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 में संविधान की धारा 275 (1) के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की. लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेराबंदी, सरना-मसना हड़गड़ी घेराबंदी, धुमकुड़िया भवन निर्माण, अल्पसंख्यक क्योस्क निर्माण योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान सहित का उपायुक्त ने समीक्षा की. उन्होंने जिले में संचालित आवासीय विद्यालयों की स्थिति की जानकारी ली. वहीं अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने डीबीटी भुगतान, योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय अनुशासन बनाये रखने और विपत्रों की निकासी से पूर्व सभी आवश्यक सावधानियों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में मुख्य रूप से सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता एनआरइपी, सहायक अभियंता, जेई सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >