दुग्ध शीतक केंद्र और संरक्षित फूलों की खेती का DC ने किया निरीक्षण

खूंटी उपायुक्त ने दुग्ध शीतक केंद्र और फूलों की खेती का निरीक्षण किया. उन्होंने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और किसानों को व्यावसायिक खेती से जोड़ने के निर्देश दिए.

खूंटी: डीसी मो. जावेद हुसैन ने गुरुवार को माहिल स्थित दुग्ध शीतक केंद्र और संरक्षित फूलों की खेती का निरीक्षण किया. उन्होंने दुग्ध शीतक केंद्र में दूध संग्रह, गुणवत्ता, किसानों को भुगतान, प्रोसेसिंग व्यवस्था और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली.

पशुओं के टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश

डीसी ने जिले में दुग्ध उत्पादन और विपणन को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त दुग्ध शीतक केंद्र खोलने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों की गौशालाओं का भी जायजा लिया. पशुओं के रखरखाव, टीकाकरण, टैगिंग और नियमित स्वास्थ्य जांच की समीक्षा करते हुए जिला पशुपालन एवं गव्य विकास पदाधिकारी को सभी पशुओं का समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

संरक्षित जरबेरा फूल की खेती का किया अवलोकन

उन्होंने गोबर गैस प्लांट का भी निरीक्षण किया और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नए गोबर गैस प्लांट स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा की. इसके बाद उपायुक्त ने माहिल और अनिगड़ा में उद्यान विभाग के सहयोग से किसानों द्वारा की जा रही संरक्षित जरबेरा फूल की खेती का अवलोकन किया. किसानों सतीश टूटी और हरीश चंद्र मुंडा ने बताया कि बाजार में जरबेरा फूल की अच्छी मांग है और एक फूल 3 से 8 रुपए तक बिकता है. इसका उपयोग शादियों, कार्यक्रमों, गुलदस्ता और सजावट में किया जाता है.

उपायुक्त ने जिला उद्यान पदाधिकारी को अधिक से अधिक किसानों को फल एवं फूलों की व्यावसायिक खेती से जोड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने एफपीओ, स्वयं सहायता समूह और सहकारिता समितियों के माध्यम से योजनाबद्ध प्रस्ताव तैयार कर लाभुकों को जोड़ने पर जोर दिया. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >