मंत्री से मुरहू के सुदूरवर्ती गांव में सड़क बनाने की मांग

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुशील संगा ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को आवेदन सौंपा है.

खूंटी. जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुशील संगा ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को आवेदन सौंपा है. जिसमें उन्होंने मुरहू के अंतिम छोर में बसे गांवों में सड़क निर्माण करने का मांग की है. जिसमें मुरहू की रूमुतकेल पंचायत के कुम्हारडीह से फटका जाने के लिए पांच किलोमीटर सड़क और मुरहू की बिंदा पंचायत अंतर्गत कोनवा से हेसाबेड़ा तक दो किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग शामिल है. उन्होंने कहा कि कुम्हारडीह से फटका गांव के जुड़ जाने से मुरहूवासियों के लिए पर्यटनस्थल पेरवाघाघ की दूरी कम हो जायेगी. उन्होंने कहा कि कोनवा से हेसाबेड़ा गांव तक जाने के लिए सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को परेसानी होती है. बारिश के दिनों में गांव का संपर्क टूट जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >