पारंपरिक ग्राम प्रधान को ही मान्यता देने का निर्णय

रनिया प्रखंड सभागार में गुरुवार को ग्राम प्रधान संघ की बैठक ग्राम प्रधान सुरेश कोनगड़ी की अध्यक्षता में हुई.

रनिया. रनिया प्रखंड सभागार में गुरुवार को ग्राम प्रधान संघ की बैठक ग्राम प्रधान सुरेश कोनगड़ी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वर्तमान पेसा नियमावली 2025 के तहत ग्राम सभा गठन कर खाता खोलने के मुद्दे पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर सर्वसम्मति से रनिया प्रखंड के सभी गांवों में पारंपरिक ग्राम प्रधान को ही मान्यता दिये जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में यह भी कहा गया कि जहां गैर-पारंपरिक ग्राम प्रधान कार्यरत हैं, वे स्वेच्छा से इस्तीफा दें. वक्ताओं ने कहा कि परंपरा और स्थानीय शासन व्यवस्था को बनाये रखना जरूरी है. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ प्रशांत डांग ने कहा कि सरकार के नियमों का पालन कर ग्राम सभा का गठन करें और बैंक खाता का संचालन पारदर्शी तरीके से करें. उन्होंने ग्रामीणों से आपसी समन्वय बनाये रखने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की. मौके पर पंचायत समन्वय पदाधिकारी, प्रखंड क्षेत्र के पडहा राजा, ग्राम प्रधान, मुंडा, पहान सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >