नकारात्मक कार्यशैली पर डीडीसी ने पंचायत सचिव को फटकारा

प्रखंड के रड़गांव पंचायत भवन में सोमवार को उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समीक्षा बैठक की.

तमाड़. प्रखंड के रड़गांव पंचायत भवन में सोमवार को उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समीक्षा बैठक की. इसी बीच तमाड़ पश्चिमी पंचायत सचिव प्रदीप साहू की नकारात्मक कार्यशैली से डीडीसी काफी नाराज हुए. फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया. अन्यथा विभागीय कार्रवाई की बात कही. बैठक समाप्ति के पश्चात डीडीसी ने रड़गांव व आराहंगा पंचायत क्षेत्र में चल रही योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, आबुआ आवास योजना, मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण किया. बैठक में जिला परियोजना पदाधिकारी ऋतुराज. प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी. जिला समन्वयक आवास अमित कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निशिकांत ठाकुर, सहायक अभियंता आदित्य नाग, प्रखंड समन्वयक आवास राजीव गुप्ता सहित प्रखंड के सभी कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubham haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >