डीसी व एसपी ने आम्रेश्वर धाम का किया निरीक्षण

बाबा आम्रेश्वर धाम का सोमवार को उपायुक्त जावेद हुसैन और एसपी ऋषभ गर्ग ने निरीक्षण किया.

प्रतिनिधि, खूंटी.

बाबा आम्रेश्वर धाम का सोमवार को उपायुक्त जावेद हुसैन और एसपी ऋषभ गर्ग ने निरीक्षण किया. उन्होंने आगामी श्रावण माह में आयोजित होनेवाले धार्मिक कार्यक्रम और श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर जानकारी ली. उन्होंने मंदिर परिसर का मुआयना किया. वहीं बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के पदाधिकारी और सदस्यों से बातचीत की. उन्होंने मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया. वहीं श्रावण माह में बड़ी संख्या में आनेवाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरा करने के लिए कहा. उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश दिया. मंदिर परिसर पहुंचने पर बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भी भेंट किया. इस अवसर पर खूंटी और तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >