डीएवी जोनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का समापन, बुंडू की टीम ने दो वर्गों में जीता खिताब

खूंटी में आयोजित दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स जोनल हॉकी प्रतियोगिता का समापन हुआ.विभिन्न वर्गों में डीएवी बुंडू और बोकारो की टीमों ने जीत हासिल की.

खूंटी. स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स जोनल स्तरीय प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ. समापन दिवस पर बिरसा कॉलेज के हॉकी मैदान में हॉकी प्रतियोगिता के शेष मुकाबले खेले गये.

अंडर-14 में डीएवी बुंडू विजेता

अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी बुंडू ने टीसीआई डीएवी गोविंदपुर को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया.

अंडर-17 में भी बुंडू ने मारी बाजी

अंडर-17 बालक वर्ग में डीएवी बुंडू की टीम ने डीएवी खूंटी को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया.

अंडर-19 बालिका वर्ग में डीएवी इस्पात बोकारो विजेता

अंडर-19 बालिका वर्ग में डीएवी इस्पात, बोकारो ने डीएवी सिंदरी को पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया.

विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

समापन समारोह में सभी विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को डीएवी बुंडू के प्रधानाचार्य तारकेश्वर कुमार तथा डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी के प्रधानाचार्य मनोजेश्वर कुमार ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया. इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की.

खेल से विकसित होती है नेतृत्व क्षमता

प्रधानाचार्यों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करती है. मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं और खिलाड़ी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >