ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत तमाड़-खूंटी रोड में गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी

खूंटी.

अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत तमाड़-खूंटी रोड में गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सोसोकुटी के तेंबा गांव निवासी 45 वर्षीय बाली मुंडा के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार वह साइकिल से सिंदरी बाजार से अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में खूंटी से तमाड़ की ओर जा रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >