अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस पर निकाली गयी साइकिल रैली

आवासीय हॉकी सेंटर (बालक) खूंटी और खेलो इंडिया हॉकी सेंटर, खूंटी के प्रशिक्षुओं के बीच फिट इंडिया साइक्लिंग अभियान का आयोजन

खूंटी.

अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को आवासीय हॉकी सेंटर (बालक) खूंटी और खेलो इंडिया हॉकी सेंटर, खूंटी के प्रशिक्षुओं के बीच फिट इंडिया साइक्लिंग अभियान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सुबह एसएस प्लस टू आवासीय हॉकी सेंटर परिसर से साइकिल रैली निकाली गयी. रैली लगभग चार किलोमीटर की यात्रा कर कदमा तक गयी. साइकिल रैली में बालक और बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने फिट इंडिया की शपथ लेकर नियमित व्यायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया. प्रशिक्षकों ने साइक्लिंग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >