टेटेबांदू गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

अड़की प्रखंड की सिंदरी पंचायत अंतर्गत मारंगपीड़ी, टेटेबांदू गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

खूंटी. अड़की प्रखंड की सिंदरी पंचायत अंतर्गत मारंगपीड़ी, टेटेबांदू गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुमो के जिला प्रवक्ता सह प्रतिनिधि मनोज मंडल ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम में कलाकारों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी. वहीं रात में छउ नृत्य का भी आयोजन किया गया. जिसका स्थानीय लोगों ने आनंद उठाया. इस अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो अड़की प्रखंड सह सचिव सत्यनारायण साहू, कोषाध्यक्ष जगदीष मुंडा, पंचायत अध्यक्ष दीनू प्रमाणिक, ग्राम प्रधान सुखदेव मुंडा, पूर्व मुखिया रामबिलास लोहरा, प्रकाश मुंडा, देवेंद्र मुंडा, सुखदेव पाहन, गुलाब मुंडा, त्रिलोक कुमार, अजित मुंडा, शत्रुघ्न स्वांसी, श्यामनाथ मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >