सीआरपीएफ ने मनाया शौर्य दिवस

तजना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स परिसर में गुरुवार को सीआरपीएफ का शौर्य दिवस मनाया गया.

खूंटी. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तजना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स परिसर में गुरुवार को सीआरपीएफ का शौर्य दिवस मनाया गया. इस अवसर पर नौ अप्रैल 1965 को पश्चिम पाकिस्तान के सीमा पर स्थित कच्छ के रन में सरदार और टास्क पोस्ट पर पर पाकिस्तान के द्वारा किये गये हमले में जीत को याद किया गया. उक्त घटना में पाकिस्तान ने डेजर्ट हॉक के तहत अचानक हमला कर दिया था. जिसमें वहां तैनात द्वितीय वाहिनी के जवानों ने हमले का नाकाम किया और पाकिस्तानी फौज के 34 सैनिक को मार गिराया था और चार को जिंदा गिरफ्तार किया था. इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी पुष्कर भारद्वाज ने सीआरपीएफ के उस वीरता पूर्वक कार्य को याद किया और जवानों को उससे सीख लेने के लिए प्रेरित किया. कहा कि उसी घटना को लेकर हर वर्ष नौ अप्रेल को शौर्य दिवस मनाया जाता है. कार्यक्रम में सीआरपीएफ के शहीदों को याद करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. वहीं क्वार्टर गार्ड की सलामी ली. मौके पर उप कमांडेंट जय प्रकाश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >