पिकनिक स्पॉट में उमड़े लोग

प्रखंड में नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को पिकनिक स्पॉट पर सैलानियों की भीड़ उमड़ी

रनिया.

प्रखंड में नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को पिकनिक स्पॉट पर सैलानियों की भीड़ उमड़ी. प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल उलुंग, पेरवा घाघ, सोदे घाट (कोयल नदी) तथा कारो नदी सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक का आनंद लिया. सैलानी डीजे की धुनों पर आधुनिक, ठेठ नागपुरी और फिल्मी गीतों पर झूमते नजर आये. जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बना रहा. पिकनिक को लेकर मुर्गा, मछली, फल-सब्जी और किराना दुकानों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ देखी गयी. नववर्ष के जश्न के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर भी आस्था का सैलाब उमड़ा. नये साल के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचे. वहीं, महागिरजाघर आरसी चर्च सौदे और पीडुल, सीएनआइ चर्च तांबा, जीईएल सहित अन्य चर्चों में विश्वासी आराधना के लिए उपस्थित हुए. नववर्ष के अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशी, उल्लास और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >