तोरपा में दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दी श्रदांजलि

प्रतिनिधि, तोरपा :

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को बुधवार को तोरपा में श्रद्धांजलि दी गयी. ब्लॉक मैदान में विधायक सुदीप गुड़िया ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. श्रद्धांजलि सभा में गुरुजी को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. विभिन्न झामुमो सहित विभिन्न राजनितीक दलों के कार्यकर्ता, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर गुरुजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इसके बाद उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि गुरुजी हमारे मार्गदर्शक थे. वे पूरे झारखंड के अभिभावक थे. उनके बताये मार्ग पर आगे चलकर झारखंड को आगे ले जाना है. गुरुजी कहा करते थे कि लोगों की आवाज बनो. आज उनकी बताये एक-एक बात याद आती है. झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि गुरुजी झारखंड के निर्माता थे. उनके संघर्ष व अलग राज्य के लिए किये गए लंबी लड़ाई की बदौलत झारखंड अलग राज्य बना. झारखंड को लेकर उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा.

धर्मगुरुओं ने की प्रार्थना :

श्रद्धांजलि सभा में सर्वधर्म समभाव की मिशाल देखने को मिली. विभिन्न धर्म के पुजारी, धर्म गुरुओं नें एक मंच पर आकर गुरुजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. पुजारी अनिल मिश्रा, पादरी अमृत भेंगरा, पाहन डुंडा तोपनो, फादर हीरालाल हुनी पूर्ति, मौलाना आबिद हुसैन व जुल्फेकर अली ने प्रार्थना अपने-अपने पंथ की रीति के अनुसार प्रार्थना की.

इन्होंने दी श्रद्धांजलि :

एएसपी क्रिस्तोफर केरकेट्टा, बीडीओ नवीन चंद्र झा, पुलिस इंस्पेक्टर फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, सीओ पूजा बिन्हा, तोरपा थाना प्रभारी मुकेश हेमरोम, तपकारा थाना प्रभारी नितेश कुमार गुप्ता, जिप सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, वीरेन कंडुलना, फादर तेज कुमार लिंडा, सिस्टर अलमा बिलूंग, सुशील पाहन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, अमृत हेमरोम, प्रदीप केशरी, मोजीर अंसारी, सोफिया सुल्ताना, जयमंगल गुड़िया, नीरज पाढ़ी, विश गुड़िया, सुहैल खान, रनियां प्रखंड से केंद्रीय सदस्य बिरेन कंडुलना, देवनाथ मघैया, सुरेश कोनगाड़ी, डेविड तोपनो, दीपक भुइंया, जस्तीन भेंगरा, कुशल कोनगाड़ी, कल्याण कंडुलना, जुनूल कंडुलना, पियुष गुड़िया, निलांबर यादव, उदय चौधरी, कलीम खान, जयदीप तोपनो, उदय ओहदार, दीपक तिग्गा, दीपक राय, लक्ष्मी नारायण बड़ाइक सहित विभिन्न विद्यालयों की विद्यार्थियों ने भी श्रद्धांजलि दी. शोकसभा का संचालन कैसर खान ने किया.

विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दी श्रदांजलि

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >