भारी बारिश से फसल बर्बाद, मुआवजा की मांग

खेत लगी फसल भारी बारिश में बर्बाद हो गयी है.

खूंटी. अड़की प्रखंड के सोसोकुटी गांव के टोला बारूलता में कमल डोभा से चोंगा नामक कैनाल में स्थित खेत लगी फसल भारी बारिश में बर्बाद हो गयी है. पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण खेतों में गाद और बालू से भर गया है. जिससे खेत में लगी धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गयी. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. भुक्तभोगी किसानों ने अड़की अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेष महतो को सोमवार को आवेदन सौंपा. जिसमें किसानों ने मुआवजा की मांग की है. किसानों ने कहा कि मुआवजा नहीं मिलने पर उनके सामने भुखमरी की स्थिति आ जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >