साप्ताहिक जलटंडा बाजार से खस्सी बेचकर चतरा लौट रहे थे बाप-बेटे प्रतिनिधि, कर्रा जलटंडा-टुपुदाना-रांची मार्ग में धानामुंजी गांव के समीप बुधवार को अपराधियों ने मवेशी व्यवसायियों से हथियार के बल पर साढ़े चार लाख रुपये लूट ली. अपराधियों की संख्या चार बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार बुधवार को साप्ताहिक जलटंडा बाजार से खस्सी की बिक्री कर चतरा जिला के टंडवा थाना निवासी प्रेम यादव अपने बेटे रवि कुमार यादव के साथ सवारी गाड़ी से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में जलटंडा-टुपुदाना सड़क के धानामुंजी गांव के समीप दो बाइक पर चार नकाबपोश हथियार बंद अपराधी हथियार लहराते हुए उन्हें रोक लिया. साढ़े चार लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. चारों अपराधियों के पास छोटे हथियार थे. एक बाइक सिल्वर रंग की आरएस पल्सर और दूसरी बाइक लाल और काला रंग की होंडा शाइन थी. लूटपाट करने के बाद एक बाइक लोधमा की ओर और दूसरी बाइक जलटंडा की ओर भाग गयी. भुक्तभोगियों ने बताया कि वह अपने परिवार का आजीविका मवेशी बेचकर चलाते हैं. इतनी अधिक राशि की लूटपाट से उनका व्यापार टूट गया है. उन्हें कई मवेशियों के बदले किसानों को रुपये भी देने हैं. भुक्तभोगियों ने कर्रा थाना में लूटकांड को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
