लगातार बारिश से जन-जीवन प्रभावित, नदी-तालाब हुए लबालब

दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. लोग घरों में दुबक कर रह गये हैं.

तोरपा. दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. लोग घरों में दुबक कर रह गये हैं. सड़कों पर आवागमन नहीं के बराबर हो रहा है. लगातार बारिश के कारण प्रखंड के नदी तालाब लबालब हो गये हैं. तपकारा रनिया पथ पर स्थित कारो नदी का जलस्तर ऊपर हो गया है. नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है. बड़ी संख्या में लोग पुल के पास पहुंच रहे हैं. इसी प्रकार तोरपा सिमडेगा मुख्य मार्ग पर स्थित करो नदी भी लबालब भर गया है. प्रखंड के डोड़मा गोविंदपुर पथ पर बन रहे पुल के पास बना डायवर्शन पानी के तेज बहाव में बह गया. डायवर्शन बहने से इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया. कई लोग कई किलोमीटर दूर घूमकर अपने गंतव्य की ओर गये. लगातार बारिश के कारण प्रखंड के प्रसिद्ध जलप्रपात पेरवां घाघ, पंडिपुरिंग, चंचलाघाघ भी अपने रौद्र रूप में दिखाई दिया. पेरवां घाघ में जलप्रपात तक जाने की सीढ़ी पानी में डूब गयी है. जलप्रपात पूरे उफान पर दिखाई दें रहा है. इसी प्रकार पंडिपुरिंग जलप्रपात भी उफान पर है.

फोटो कैप्शन – 1. डोड़मा गोविंदपुर पथ पर बहा डायवर्शन

2. तपकारा रनिया पथ पर स्थित करो नदी के ऊपर से बहता पानी

3. पानी में डूबा पेरवां घाघ जलप्रपात का सीढ़ी

4. पेरवां घाघ का रौद्र रूप

5. तोरपा सिमडेगा पथ पर स्थित लबालब भरा करो नदी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >