बुंडू ::: कांग्रेस समर्थित शंकर मुंडा व झामुमो के विजय बडाईक ने भरा परचा

कांग्रेस पार्टी के समर्थित उम्मीदवार शंकर मुंडा उर्फ भोलू मुंडा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया.

बुंडू. नगर निकाय चुनाव को लेकर बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी के समर्थित उम्मीदवार शंकर मुंडा उर्फ भोलू मुंडा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया. इसके पिता स्वर्गीय मानकी सिंह मुंडा बुंडू के समाजसेवी थे और कई बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े थे. इस मौके पर उनके साथ में कांग्रेस पार्टी के कांके क्षेत्र के विधायक सुरेश बैठा, सांसद कालीचरण मुंडा के प्रतिनिधि मनोहर प्रसाद महतो, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, विजय कुमार पांडे, भीम मछुआ के अलावा उनके समर्थक मौजूद थे. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थित प्रत्याशी विजय बडाईक अपने समर्थकों के साथ रांची स्थित निर्वाचन कार्यालय में नामांकन दाखिल किया. इसके पूर्व अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित राजेश उरांव, समाजसेवी जितेंद्र उरांव, कृष्ण मुंडा, रितेश पातर ने नामांकन दाखिल किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >