सदर अस्पताल और जनजातीय कला व सांस्कृतिक भवन के निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत

जिला सांसद प्रतिनिधि रहे मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है.

खूंटी. खूंटी में निर्माणाधीन सदर अस्पताल भवन और जनजातीय कला एवं सांस्कृतिक भवन के निर्माण कार्य में गड़बडी की शिकायत प्रकाश में आयी है. शिकायत है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है. इस संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के जिला सांसद प्रतिनिधि रहे मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने अपने ज्ञापन में कहा है कि निर्माण कार्य में अहर्ता को पूर्ण नहीं किया जा रहा है. मिलावट और खराब तथा निम्न क्वालिटी के सामग्री के प्रयोग किया जा रहा है. एनआइटी जमशेदपुर के द्वारा जांच की गयी थी. जिसमें दोनों भवन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी को दर्शाया गया है. इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. उन्होंने अपने आवेदन के साथ एनआईटी जमशेदपुर की रिपोर्ट भी संलग्न किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >