जिले में शांतिपूर्ण तरीके से झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा संपन्न

परीक्षा को लेकर खूंटी में कुल नौ परीक्षा केंद्र बनाये गये थे.

खूंटी. जिले में झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन किया गया. परीक्षा को लेकर खूंटी में कुल नौ परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार या गड़बड़ी की शिकायत सामने नहीं आयी है. परीक्षा को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्था का जायजा लिया. वहीं अधिकारियों को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में स्थापित परीक्षा नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया. उन्होंने नियंत्रण कक्ष के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों पर संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया. इस दौरान एसडीओ दीपेश कुमारी, डीसीएलआर अरविंद कुमार ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >