अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 का आयोजन

बालिकाओं का उज्ज्वल भविष्य और सशक्तिकरण विषय पर चर्चा की गयी.

खूंटी. डीआरडीए सभागार में गुरुवार को जिला बाल संरक्षण इकाई और हेल्प ए चाइल्ड संस्था के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बालिकाओं का उज्ज्वल भविष्य और सशक्तिकरण विषय पर चर्चा की गयी. जिसमें डालसा के सदस्यों ने बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने, उन्हें सशक्त बनाने, शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया. अथितियों ने कहा कि बालिकाओं के सशक्त होने से ही एक सशक्त समाज और राष्ट्र की परिकल्पना संभव है. वहीं जेंडर इक्वलिटी, बालिका शिक्षा, सशक्तिकरण और अधिकार संरक्षण से संबंधित जानकारी दी गयी. मौके पर डालसा सचिव अर्पणा कुजूर, मुख्यालय डीएसपी अखिल कुजूर, जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मो अल्ताफ खान, डीपीएम जेएसएलपीएस मनीषा कुमारी, सीडब्ल्यूसी पूर्व अध्यक्षा तनुश्री सरकार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >