पारंपरिक तरीके से मनायें त्योहार, परंपरा से हट कर कुछ नहीं करें

जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक उपायुक्त आर रॉनिटा एवं एसपी मनीष टोप्पो की उपस्थिति में हुई.

खूंटी. रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को लेकर गुरुवार को नगर भवन खूंटी में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक उपायुक्त आर रॉनिटा एवं एसपी मनीष टोप्पो की उपस्थिति में हुई. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से आये समिति के सदस्यों ने त्योहार को लेकर अपने विचार रखे. उपायुक्त ने त्योहारों के दौरान प्रशासन की ओर से पानी, बिजली, चिकित्सा, सुरक्षा सहित अन्य सभी प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन देते हुए लोगों से त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द्र बनाने और आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता के साथ त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो यह जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है. उपायुक्त ने कहा कि आप सभी जिला प्रशासन के अंग के रूप में त्योहारों में सक्रिय रहें और किसी भी घटना की सूचना अविलंब प्रशासन को दें. विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष एवं सचिव को भी पूरी सक्रियता से अपने-अपने जुलूस का प्रतिनिधित्व करने को कहा गया. उन्होंने कहा कि जुलूस में डीजे पर कोई भी विवादित या अश्लील गाने ना बजाने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि इसे लेकर कोई विवाद उत्पन्न ना हो. उन्होंने आगे कहा कि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें और शांति बनाये रखने में जिला प्रशासन को सहयोग करें. उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक पोस्ट करनेवालों को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने बताया कि ड्रोन के माध्यम से भी शोभा यात्रा पर पैनी नजर रखी जायेगी. एसपी मनीष टोप्पो ने कहा कि खूंटी के लोग पिछले कई वर्षों से आपस में मिलजुल कर त्योहार मनाते आ रहे हैं, इसके लिए यहां के लोग बधाई के पात्र हैं. उसी परंपरा के अनुसार इस बार भी त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें. त्योहार में परंपरा से हट कर कुछ नया ना करें. इससे पूर्व केंद्रीय रामनवमी महासमिति खूंंटी के महामंत्री जितेंद्र कश्यप, रामनवमी समिति मुरहू के सुरेश प्रसाद राम, तोरपा के दीपक तिग्गा, कर्रा के पवन कुमार, तपकरा के नितेश केसरी और अड़की के प्रतिनिधि ने अपने-अपने क्षेत्रों में रामनवमी महोत्सव के दौरान होनेवाले आयोजनों और निकलने वाली शोभायात्रा के मार्ग के बारे में विस्तार से जानकारी दी. अंजुमन इस्लामिया खूंटी के सचिव मो. खालिद हुसैन ने ईद के दौरान होने वाले आयोजनों के बारे में बताया. सरना समाज के प्रवक्ता ने भी सरहुल महोत्सव के बारे में जानकारी दी. इनके अलावा भाजपा के मनोज कुमार सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में एसडीएम दीपेश कुमारी, एएसपी क्रिस्तोफर केरकेट्टा, एसडीपीओ वरुण रजक डीएससी अभय कुमार शील, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, उपाध्यक्ष शशांक शेखर, वार्ड पार्षद, जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारी, प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, केंद्रीय रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष अनूप साहू, ज्योतिष भगत, मनोज कुमार, अंजुमन इस्लामिया खूंंटी के सदर मो शमशाद अंसारी, सचिव खालिद हुसैन, संयुम अंसारी, जितेंद्र कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद राम, सुनील साहू, गणपत चौधरी, दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे.

डीसी, एसपी ने कहा शांति व सौहार्द्र के साथ मनायें त्योहार

रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुईB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >