विद्यार्थियों का कैरियर काउंसलिंग

लोयोला इंटर कॉलेज व लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में रविवार को कैरियर काउंसलिंग का आयोजन

खूंटी.

लोयोला इंटर कॉलेज व लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में रविवार को कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्कूलों के कक्षा छह से लेकर 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए. फिटजी रांची के निदेशक प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं के बाद की शिक्षा और करियर के विकल्प की जानकारी दी. वहीं उन्हें अपनी रुचि के अनुसार कैरियर चुनने के टिप्स दिये. आयोजन को सफल बनाने में बिशप विनय कंडुलना, हबील हेमरोम, मार्शल केरकेट्टा, पंकज कुमार, रणधीर कुमार, तरुण मिंज, फादर सुमन टोप्पो, सामुएल पूर्ति, डेविट हमसोय, शशि भूषण हेमरोम, नरेश तिर्की ने योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >