भाजपा समर्थित रानी सहित अध्यक्ष पद की तीन उम्मीदवारों ने भरा परचा

नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन काफी गहमागहमी बनी रही.

खूंटी. नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन काफी गहमागहमी बनी रही. बुधवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी रानी टूटी ने नामांकन किया. स्थानीय कचहरी मैदान से जुलूस की शक्ल में अपने समर्थकों के साथ रानी टूटी समाहरणालय परिसर पहुंची. जहां उन्होंने अपना नामांकन पत्र भरा. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने रानी टूटी की जीत का दावा किया. ज्ञात हो कि रानी टूटी पूर्व में भी नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं. वह जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं. कहा कि नगर पंचायत के चुनाव में उनकी जीत होगी.

सोनम बागे ने किया नामांकन

नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सोनम बागे ने भी बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वे अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय परिसर पहुंची और निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. इसके बाद उनका समर्थकों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया. उन्होंने अपनी जीत का दावा किया है. कहा कि नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए कार्य करेंगी. खूंटी को स्वच्छ सुंदर और विकसित बनाना प्राथमिकता रहेगी. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद, सुशील पाहन, विमल पाहन, प्रकाश मुंडा, सुशांति कोनगाड़ी, शिशिर तोपनो, शंकर सिंह मुंडा, कमलेश महतो, मोजीर अंसारी, असगरी खातून, शेख फिरोज, मकसूद अंसारी, कुंवर सिंह मुंडरी, मांगू पूर्ति, बीरेंद्र सिंह, अमर मुंडा, तनवीर खान, तौकीर आलम आदि उपस्थित थे.

सुनीता पूर्ति ने किया नामांकन

अध्यक्ष पद के लिए कमंता निवासी सुनीता पूर्ति ने भी बुधवार को नामांकन किया. उन्होंने समाहरणालय में निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने भी जीत का दावा किया है. इस दौरान उनके समर्थक उपस्थित रहे.

अध्यक्ष पद के लिए कुल चार ने भरा परचा

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया हैं. जिसमें कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मनोनीत बोदरा ने मंगलवार को नामांकन किया था. वहीं बुधवार को भाजपा समर्थित रानी टूटी के अलावा सोनम बागे और सुनीता पूर्ति ने नामांकन किया. अध्यक्ष पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा था. जिसमें से दो उम्मीदवारों ने नामांकन नहीं किया है

नगर पंचायत चुनाव. नामांकन के आखिरी दिन समाहरणालय में रही भारी गहमा-गहमी

रानी टूटी के समर्थन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नीलकंठ सिंह मुंडा, कोचे मुंडा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >