भाजपा जिला कमेटी ने की बैठक

भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई.

खूंटी. भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव, जीरामजी और पेसा कानून विषय पर चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को झारखंड सरकार जान बूझकर लटका कर रखी है. जिससे राज्य में विकास कार्य रुक गया है. निकायों में जनप्रतिनिधि नहीं होने से अफसरशाही हावी है. उन्होंने कहा कि चुनाव दलीय आधार पर और इवीएम से कराया जाना चाहिए. कांग्रेस द्वारा जी राम जी योजना का विरोध किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण और तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना विकसित भारत के संकल्प में ग्रामीण क्षेत्रों की मजबूती के लिए है. बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप, कांशी नाथ महतो, पूर्व नगर उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने अपना विचार रखा. बैठक को जिला महामंत्री संजय साहू ने संचालन किया. धन्यवाद ज्ञापन नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन पहान ने किया. बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनोद नाग, कैलाश राम, योगेंद्र नायक, रूपेश जायसवाल, अनुप साहू, राखी कश्यप, महावीर राम, राजेश महतो, किशनचंद कश्यप सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >