खूंटी. जिले में एक ओर सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने का नाम नहीं ले रही है. रविवार की सुबह खूंटी-तमाड़ पथ में जिकिलता के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दिया. जिसमें बाइक सवार कुड़ापूर्ति गांव के गिड़ुंग टोला निवासी युवक 22 वर्षीय सनिका पाहन की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार वह अपनी बाइक से खूंटी से गांव जा रहा था. इसी क्रम में जिकिलता के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया. जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
