तोरपा के लाभुकों के बनाये गये आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड

तोरपा प्रखंड की हुसीर पंचायत में शनिवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया.

खूंटी. तोरपा प्रखंड की हुसीर पंचायत में शनिवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आये हुए लाभुकों के बीच जनजातीय कार्य मंत्रालय के माध्यम से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी. इस अभियान के तहत आधार कार्ड सुधार हेतु काफी संख्या में लाभुक उपस्थित हुए. इस शिविर में राशन कार्ड में कई तरह के सुधार हेतु भी कार्डधारियों की भीड़ देखी गई. शिविर में आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड भी बनाये गये. इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना हेतु योग्य लाभुकों का निबंधन भी कराया गया. शिविर में पेंशन के आवेदन को स्वीकृति प्रदान की गयी. इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच भी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >