अफीम की खेती रोकने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत काटूद गांव में रविवार को पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया.

खूंटी. मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत काटूद गांव में रविवार को पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती, नशा और वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया. इस दरम्यान काटूद मैदान में चल रहे फुटबॉल मैच के खिलाड़ियों और दर्शकों को भी थाना प्रभारी विकास जायसवाल ने अवैध अफीम की खेती के उन्मूलन के लिए पुलिस और जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. कार्यक्रम में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरित किया गया. इस अवसर पर लांदुप मुखिया मंगा नाग, काटूद की वार्ड सदस्य सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

मुरहू में चलाया गया जागरूकता अभियान

मुरहू थाना क्षेत्र के गजगांव में रविवार को पुलिस ने अफीम की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान ग्रामीणों को अफीम की खेती के दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. उन्हें वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >