बाल संरक्षण और नशे के खिलाफ चला जागरूकता अभियान

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बाल संरक्षण के मुद्दे और नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया

खूंटी. जिला बाल संरक्षण इकाई के तत्वाधान में मंगलवार को मुरहू स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बाल संरक्षण के मुद्दे और नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मो. अल्ताफ खान ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. वहीं बच्चों के अधिकार, बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के संबंध में भी बताया. उन्होंने बच्चों से किसी भी प्रकार की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 में संपर्क करने का आग्रह किया. सीनी संस्था के कुमार सौरभ ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे को मादक पदार्थों की बिक्री गैरकानूनी है. इस दौरान नशे के विरुद्ध शपथ भी दिलायी गयी. मौके पर चाइल्ड हेल्प लाइन के अभिषेक कुमार झा, पीयूष कुमार, बाल कल्याण संघ की संगीता देवी, झारखंड महिला उत्थान की विमला तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >