अफीम की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान

जिला पुलिस अफीम की अवैध खेती के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चला रही है.

खूंटी. जिला पुलिस अफीम की अवैध खेती के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चला रही है. इसके तहत अलग-अलग थाना क्षेत्र में लोगों को अफीम की खेती के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. इसी के तहत जिला पुलिस के द्वारा मंगलवार को मुरहू बाजार के पास किसानों और आम ग्रामीणों के बीच अफीम की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को अफीम की खेती करने के नुकसान और कड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी. बताया गया कि अफीम की खेती करना गैर-कानूनी है. पुलिस द्वारा ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने और वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >