बाल अनुकूल विधिक सेवाओं पर जागरूकता शिविर

शिविर में बच्चों और अन्य हितधारकों को उनके अधिकारों तथा सहायता प्राप्त करने के उपलब्ध तंत्रों के संबंध में जागरूक किया गया.

खूंटी. झालसा द्वारा जारी मासिक गतिविधि कैलेंडर के अनुपालन और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेस कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधीकरण के तत्वावधान में बुधवार को नालसा की योजना के तहत बच्चों के लिए बाल अनुकूल विधिक सेवाएं 2024 पर हुटार स्थित सहयोग विलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में नालसा की योजना के उद्देश्यों और प्रमुख विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने कहा कि नालसा योजना का उद्देश्य विशेष रूप से देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों तथा विधि से संघर्षरत बच्चों को निःशुल्क, सुलभ एवं बाल अनुकूल विधिक सेवाएं प्रदान करना है. आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किये जायेंगे. शिविर में बच्चों और अन्य हितधारकों को उनके अधिकारों तथा सहायता प्राप्त करने के उपलब्ध तंत्रों के संबंध में जागरूक किया गया. वहीं बच्चों के साथ संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया. संवाद में बच्चों ने अपनी समस्याएं रखी. शिविर में पैरा लीगल वॉलिटियर्स, शिक्षक और बच्चे शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >