ऑटो और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत

कर्रा-खूंटी रोड़ स्थित छाता नदी पुल के समीप ऑटो और अल्टो कार में टक्कर हो गयी. इसमें दो लोगों की मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, कर्रा कर्रा-खूंटी रोड़ स्थित छाता नदी पुल के समीप ऑटो और अल्टो कार में टक्कर हो गयी. इसमें दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में बुधवा महली (50 वर्ष) और जगरू स्वांसी (65 वर्ष) शामिल हैं. शुक्रवार को बारात गये लोग जलटंडा गांव से लौट रहे थे. इसी क्रम में कर्रा-खूंटी मार्ग स्थित छाता नदी पुल के समीप तेज गति के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर कर्रा की ओर से खूंटी जा रही अल्टो कार से टकरा गयी. टक्कर के बाद ऑटो पलट गया. ऑटो में सवार जलटंडा के बुधवा महली, जगरू स्वांसी, शंकर सिंह, रोलागुटू निवासी सुकरमनी देवी घायल हो गये. ग्रामीण और कर्रा पुलिस घायलों को इलाज के लिए कर्रा सीएचसी भेज दिया. घायलों का इलाज किया गया. वहीं, गंभीर रूप से घायल बुधवा महली और जगरू स्वांसी को प्राथमिक इलाज कर रिम्स रेफर कर दिया गया. इलाज के क्रम में दोनों ने दम तोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >