कर्रा में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता आयोजित, प्लस टू कर्रा की टीम बनी विजेता

कर्रा में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने भारी बारिश के बीच शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

कर्रा, खूंटी: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर शनिवार को संत जोसेफ उच्च विद्यालय कर्रा के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भारी बारिश के बावजूद विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

उदघाटन समारोह में बीपीओ मनमोहन साहू ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है. स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है. उन्होंने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर प्रखंड, जिला और राज्य का नाम रोशन करने की अपील की. बताया कि प्रखंड स्तर के विजेता खिलाड़ी जिला और जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

अंडर-17 बालक वर्ग की 400 मीटर रिले दौड़ में प्लस टू उच्च विद्यालय कर्रा की टीम विजेता बनी. बालिका वर्ग में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कर्रा ने ट्रॉफी जीती. 3000 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोधमा के पिंटू लोहरा और बालिका वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय कर्रा की सुचिता मुंडा ने स्वर्ण पदक जीता.

प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल शिक्षक संजय मुंडा, प्रेम रतन आइंद, सावित्री कुमारी, प्रवीण ए खलखो, समीर हेरेंज व चंद्रजीत यादव समेत अन्य शिक्षकों का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sagir ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >