विस घेराव करेगा सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा

प्रखंड के मसमानो मैदान में शनिवार को सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक संजय कुमार पाठक की अध्यक्षता में की गयी.

कर्रा. प्रखंड के मसमानो मैदान में शनिवार को सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक संजय कुमार पाठक की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में तीन अगस्त से होनेवाले विधानसभा घेराव को सफल बनाने का आह्वान किया गया. वहीं पूरे प्रदेश में सभी विधायकों को मांग पत्र संबंधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक में शिक्षक जीता मिंज ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि सरकार बनते ही स्थायी किया जायेगा और समान काम के बदले समान वेतन दिया जायेगा. सरकार बनने के इतना समय बीतने के बाद भी सरकार चुप है. यह सरकार की वादाखिलाफी की ओर इशारा करता है. इस संबंध में विधानसभा घेराव एक आंदोलन का संकेत है. यदि इसके बावजूद मांग पूरी नहीं हुई तो पांच सितंबर से मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चितकालीन घेराव किया जायेगा. बैठक को शिक्षक टोमनाथ सिंह, शिक्षिका सुनीता कुमारी, सुखनाथ होरो ने संबोधित किया. सभी ने कहा कि अगर सरकार नहीं सुनती है तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा. मोर्चा ने अपने मांग को लेकर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा को ज्ञापन सौंपा. मौके पर सचिव नेली लुकस, जेवियर होरो सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >