विद्यार्थियों की ली गयी मूल्यांकन परीक्षा

कंप्यूटर कोर्स पूरा करनेवाले विद्यार्थियों की शनिवार को मूल्यांकन परीक्षा ली गयी.

खूंटी. मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में कंप्यूटर कोर्स पूरा करनेवाले विद्यार्थियों की शनिवार को मूल्यांकन परीक्षा ली गयी. परीक्षा में सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने कहा कि मूल्यांकन परीक्षा छात्रों को अंतिम प्रमाणपत्र परीक्षा के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा. आधुनिक समय में कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य हो गया है, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को इस दिशा में सक्षम बनाना बेहद आवश्यक है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाओं से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी कमियों को पहचानकर सुधार कर पाते हैं. उन्होंने बताया कि कोर्स पूर्ण होने के उपरांत सफल छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा. आगे कहा कि संस्थान द्वारा न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाती है. परीक्षा के सफल आयोजन में शिक्षिका रश्मि और शिक्षक जेवियर का अहम योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >