दहेज लेन-देन की शिकायत पर होगी कार्रवाई : पीएलवी

सिरकाडीह गांव में जस्टिस ऑन व्हील्स मोबाइल वैन टूर के तहत जागरुकता कार्यक्रम किया गया.

कल विवाह व चेक अनादरण से संबंधित विशेष लोक अदालत

बुंडू. सिरकाडीह गांव में जस्टिस ऑन व्हील्स मोबाइल वैन टूर के तहत जागरुकता कार्यक्रम किया गया. डालसा टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में लिगल लिट्रेसी क्लास का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एलएडीसी डिप्टी चीफ कविता कुमारी खाती, सोनामनी देवी, रूकमनी देवी, प्रदुमन प्रमाणिक, सुनीता कुमारी, मुस्कान कुमारी, संध्या कुमारी, विमला कुमारी मौजूद थे. एलएडीसी डिप्टी चीफ ने डायन बिसाही, बाल-विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या के बारे में जानकारी दी. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में बच्चों को संविधान के मूल अधिकार और मूल कर्तव्य के बारे में जानकारी देते हुए अनुपालन करने की अपील की. पीएलवी सुनीता कुमारी, मुस्कान कुमारी व संध्या कुमारी ने गरीब तबके के लोगों को वृद्धा पेंशन और मजदूर निबंधन कार्ड व उससे होनेवाले लाभ के बारे में बताया गया.

पीएलवी ने लोगों की समस्याओं को सुनकर पीड़ित को मुआवजा पाने के उपाय बताएं. आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में आठ मार्च और 22 फरवरी को आयोजित होनेवाले विवाह व चेक अनादरण से संबंधित विशेष लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की. मौके पर झलसा के पंपलेट, लिफलेट व जागरुकता से संबंधित पुस्तकों का वितरण भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >